Wednesday, April 15, 2009

हम से तो अच्छी तेरी पायल गोरी ...फ़िल्म : गंवार

र : हमसे तो अच्छी तेरी पायल गोरी
कि बार-बार तेरा बदन चूमे -२
आ : खोटा है मन तेरा पापी सजन
नजरिया से मोरा बदन चूमे
र : हमसे तो अच्छी ...

आ : सोच के मुझको हाथ लगाना -२
शोला हूँ मैं जल नहीं जाना
र : कैसे कहूँ जबसे हुआ तेरा-मेरा सामना
दिल ने कहा बिना पिए मैं तो गिरा थामना
आ : मैं वो कुँवारी कली हूँ बलम
कि डर-डर के जिसको पवन चूमे -२
र : हमसे तो अच्छी ...

र : नाच री इतना थक जाए पायल -२
हमरा करेजवा हो जाए घायल
आ : मेरी डगर रखियो छैला कदम देख-भाल के
ले न जाए मेरी नजर दिल तेरा निकाल के
र : हाय गालों की लाली खिल-खिल उठे
जो एक बार मुखड़ा सजन चूमे -२
आ : खोटा है मन ...

No comments: