Tuesday, April 7, 2009

अच्छा जी मैं हारी चलो मान जावो ना : फ़िल्म : कालापानी

आशा: अच्छा जी मैं हारी, चलो मान जाओ ना
रफ़ी: देखी सबकी यारी, मेरा दिल जलाओ ना

आशा: (छोटे से क़ुसूर पे, ऐसे हो खफ़ा
रफ़ी: रूठे तो हुज़ूर थे, मेरी क्या खता ) - २
आशा: देखो दिल ना तोड़ो
रफ़ी: छोड़ो हाथ छोड़ो
आशा: देखो दिल न तोड़ो
रफ़ी: अरे! छोड़ो हाथ छोड़ो
आशा: छोड़ दिया तो हाथ मलोगे समझे?
रफ़ी: अजी समझे!

आशा: (जीवन के ये रास्ते, लम्बे हैं सनम
रफ़ी: काटेंगे ये ज़िंदगी, ठोकर खाके हम ) - २
आशा: ओय! ज़ालिम साथ देले
रफ़ी: अच्छे हम अकेले
आशा: ज़ालिम साथ देले
रफ़ी: अरे अच्छे हम अकेले
आशा: चार कदम भी चल न सकोगे समझे?
रफ़ी: हाँ समझे!

आशा: (जाओ रह सकोगे ना तुम भी चैन से
रफ़ी: तुम तो खैर लूटना जीनेके मज़े ) - २
आशा: क्या करना है जीके
रफ़ी: हो रहना किसी के
आशा: क्या करना है जीके
रफ़ी: अरे, हो रहना किसी के
आशा: हम ना रहे तो याद करोगे, समझे?
रफ़ी: समझे!

आशा: अच्छा जी मैं हारी, चलो मान जाओ ना
रफ़ी: देखी सबकी यारी, मेरा दिल जलाओ ना

No comments: